कसडोल नगर में निकली भव्य गणेश झांकी, नगर पंचायत ने समितियों का किया सम्मान
चंदन जायसवाल
कसडोल। गणेश उत्सव के समापन अवसर पर कसडोल नगर में विभिन्न गणेश समितियों द्वारा भव्य झांकियों के साथ गणपति विसर्जन यात्रा निकाली गई। नगर में निकली झांकियों ने श्रद्धालुओं का ध्यान आकर्षित किया। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे
नगर पंचायत कसडोल द्वारा शहीद वीर नारायण सिंह चौक में विभिन्न गणेश समितियों का स्वागत किया गया। नगर पंचायत की ओर से समितियों को मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया गया।
नगर पंचायत अध्यक्ष ने बताया कि पिछले दो वर्षों से नगर में गणेश विसर्जन के दौरान भव्य झांकियों का आयोजन किया जा रहा है। अलग-अलग गणेश समितियों द्वारा प्रतिवर्ष आकर्षक एवं विविध प्रकार की झांकियां प्रस्तुत की जाती हैं, जिसमें नगरवासियों की भी बड़ी भागीदारी रहती है।
इस वर्ष झांकी में महाकाल अघोरी झांकी बघेरा, शिवरीनारायण से महाकाल धूमाल, बबलू इवेंट, सूर्य इवेंट, भाचा डीजे, TCW एवं दीपक फोटोग्राफी सहित अन्य टीमों की विशेष प्रस्तुतियां रहीं।
वहीं टीम सिद्धि विनायक द्वारा LED के साथ बाजार चौक के राजा गणपति बप्पा की भव्य झांकी निकाली गई। श्रद्धालुओं ने ढोल-नगाड़ों और भक्तिमय माहौल के बीच गणपति बप्पा को विदाई दी। नगर में निकली इस भव्य विसर्जन यात्रा के दौरान उत्साह और भक्ति का माहौल देखने को मिला।
About The Author

