कसडोल में कल होगा एंटरटेनमेंट के लिए कुछ भी करेगा डांस प्रतियोगिता अलग अलग प्रतिभागियों को मिलेंगे करीब 1 लाख रुपये के पुरस्कार
चन्दन जायसवाल कसडोल, नगर में मनोरंजन और प्रतिभाओं को मंच देने के उद्देश्य से यूथ क्लब समिति एवं नवयुवक गणेश उत्सव समिति के संयुक्त तत्वावधान में कल एंटरटेनमेंट के लिए कुछ भी करेगा’ डांस प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है।
डांस प्रतियोगिता में अलग-अलग प्रतिभागियों एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को कुल मिलाकर लगभग 1 लाख रुपये के पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। प्रतियोगिता को लेकर युवाओं और स्थानीय कलाकारों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।
आयोजकों के अनुसार प्रतियोगिता में प्रतिभागी अपनी नृत्य प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। कार्यक्रम के माध्यम से स्थानीय कलाकारों एवं युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए एक बेहतर मंच उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है।
यह आयोजन कल रात्रि 8 बजे से हाईस्कूल मैदान, कसडोल में आयोजित होगा। आयोजक समिति ने क्षेत्र के नागरिकों, युवाओं एवं डांस प्रेमियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम का आनंद लेने की अपील की है।
About The Author

