राजमिस्त्री संघ कसडोल द्वारा भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन, प्रसिद्ध गायक अनुराग शर्मा देंगे प्रस्तुति

चंदन जायसवाल

कसडोल। विश्वकर्मा जयंती के पावन अवसर पर राजमिस्त्री संघ कसडोल द्वारा नगर में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। 17 सितंबर को आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध गायक अनुराग शर्मा अपनी शानदार प्रस्तुति देंगे।

कार्यक्रम का आयोजन नगर के स्वामी आत्मानंद ग्राउंड, बेंद्रा मुड़ी स्टेडियम में किया जाएगा। विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर आयोजित इस सांस्कृतिक संध्या में संगीत प्रेमियों को छत्तीसगढ़ के लोकप्रिय गायक अनुराग शर्मा की प्रस्तुति का आनंद लेने का अवसर मिलेगा।

राजमिस्त्री संघ कसडोल द्वारा कार्यक्रम को लेकर तैयारियां की जा रही हैं। आयोजन का उद्देश्य भगवान विश्वकर्मा की जयंती को उत्साह और उमंग के साथ मनाना है।

About The Author

इन्हें भी पढ़े