ब्रह्माकुमारी के नवनिर्मित भवन ‘ज्ञान कमल’ का हुआ शुभ गृह प्रवेश

चंदन जायसवाल

कसडोल। ब्रह्माकुमारीज, कसडोल के नवनिर्मित भवन ‘ज्ञान कमल’ का शुभ गृह प्रवेश कार्यक्रम आज श्रद्धेय राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी सविता दीदी के पावन सानिध्य में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष नागेश्वर साहू ने शामिल होकर ब्रह्माकुमारी परिवार को नवनिर्मित भवन के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष नागेश्वर साहू ने कहा कि ‘ज्ञान कमल’ जैसे आध्यात्मिक एवं सकारात्मक केंद्र का निर्माण कसडोल नगर के लिए प्रसन्नता का विषय है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि यह भवन लोगों को शांति, प्रेम, सद्भाव और सकारात्मक ऊर्जा का संदेश देने के साथ-साथ आध्यात्मिक चेतना का केंद्र बनेगा।

गृह प्रवेश कार्यक्रम में ब्रह्माकुमारीज परिवार के सदस्यों एवं श्रद्धालुओं की उपस्थिति रही। श्रद्धेय राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी सविता दीदी के सानिध्य में आयोजित कार्यक्रम में आध्यात्मिक वातावरण देखने को मिला।

ब्रह्माकुमारी परिवार ने बताया कि नवनिर्मित ‘ज्ञान कमल’ भवन के माध्यम से क्षेत्रवासियों को आध्यात्मिक ज्ञान, राजयोग एवं सकारात्मक जीवनशैली से जुड़ने का अवसर मिलेगा।

About The Author

इन्हें भी पढ़े