स्वतंत्रता दिवस पर मजदूर हमाल कल्याण संघ ने किया ध्वजारोहण
चंदन जायसवाल
कसडोल। देश की आजादी के 80 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के मौके पर मजदूर हमाल कल्याण संघ कसडोल द्वारा ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। संघ के संरक्षक राजेश कन्नौजे ने ध्वजारोहण कर राष्ट्रध्वज को सलामी दी। इसके बाद उपस्थित लोगों के बीच मिठाई का वितरण किया गया।
कार्यक्रम में मजदूर हमाल कल्याण संघ के श्याम लाल साहू, मनु कैवर्त्य, जवाहर मानिकपुरी, परदेशी चौहान, मनोज बंजारे, कृष्णा बंजारे, गुमान पैकरा और बंसी सहित प्रबुद्ध नागरिक घनश्याम साहू, डायमंड टेलर और अमन दवानी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
इस अवसर पर सभी ने स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए देश की एकता, अखंडता और प्रगति के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।
About The Author

