26वी राज्य स्तरीय शालेय क्रीडा प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ
चंदन जायसवाल
कसडोल:- कसडोल में 26वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीडा प्रतियोगिता 2026-27 का भव्य शुभारम्भ आज 8 सितम्बर 2026 को किया गया।उद्घाटन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कसडोल विधायक संदीप साहू के मुख्य आतिथ्य एवं कौसिल्या देवी साय राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिल भारतीय आदिवासी कवंर समाज विकास समिति की अध्यक्षता मे इंडोर स्टेडियम हॉल, कॉलेज रोड कसडोल में स्पर्धा का उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया।प्रदेश के सभी पांच सम्भाग के खिलाड़ियों द्वारा मार्चपास्ट एवं सलामी दी गई। उद्घाटन समारोह के अवसर पर इंदिरा देवी गौरहा स्कूल,स्वामी आत्मानन्द स्कूल कसडोल के बच्चो के द्वारा रंगारंग प्रस्तुति दी गई।
इस शुभारंभ अवसर पर मोरध्वज पैकरा सभापति जनपद पंचायत कसडोल, जिला पंचायत सीईओ दिव्या अग्रवाल, अनुविभागीय अधिकारी कसडोल रामरतन दुबे एवं शिक्षा विभाग के सभी अधिकारी कर्मचारी एवं खेल शिक्षक उपस्थित रहे ।8 से 11 सितम्बर तक होने वाले राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में रग्बी, गतका एवं फैंसिग विधा मे रायपुर,दुर्ग,बिलासपुर,जगदलपुर एवं सरगुजा संभाग के 520 खिलाडी भाग लेंगे जिसमे 260 -260 बालक एवं बालिका शामिल हैंइसके साथ ही लगभग 100 कोच एवं टीम मैनेजर सभी संभाग के शामिल होंगे। रग्बी खेल प्रतियोगिता मे बालक एवं बालिका 19 वर्ष आयु वर्ग,गतका मे 17 से 19 वर्ष बालक -बालिका,फेंसिंग मे 17 से 19 वर्ष आयु के बालक -बालिका शामिल होंगे।
सहायक जिला क्रीड़ा अधिकारी संदीप शर्मा ने बताया कि राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता की सभी तैयारी पूरी कर ली गई है। खिलाडी एवं कोच के ठहने एवं भोजन इत्यादि की भी व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।
About The Author

