लवनराज कसडोल में भूमि पूजन-लोकार्पण कार्यक्रम आयोजित, विधायक संदीप साहू ने रखी महत्वपूर्ण मांग

चंदन जायसवाल

कसडोल। लवनराज कसडोल में आयोजित भूमि पूजन एवं लोकार्पण कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष कंवर समाज कौशिल्या देवी साय शामिल हुईं। कार्यक्रम में समाज के लोगों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही।

कार्यक्रम में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल,कसडोल विधायक संदीप साहू, जिला पंचायत उपाध्यक्ष पवन साहू, कसडोल जनपद अध्यक्ष कुसुम पैकरा,नगर पंचायत अध्यक्ष नागेश्वर साहू, मंडल अध्यक्ष सुदीप मानिकपुरी सहित समाज के पदाधिकारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

इस दौरान कसडोल विधायक संदीप साहू ने क्षेत्र के विकास से जुड़ी महत्वपूर्ण मांगें भी रखीं। विधायक ने कसडोल में शहीद वीर नारायण सिंह के नाम से संग्रहालय स्थापित करने तथा कसडोल स्टेडियम का नाम शहीद वीर नारायण सिंह के नाम पर रखने की मांग की।

विधायक की इस मांग को क्षेत्र के इतिहास, संस्कृति और शहीद वीर नारायण सिंह के योगदान को नई पीढ़ी तक पहुंचाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल के रूप में देखा जा रहा है।

कार्यक्रम के दौरान समाज की एकजुटता और क्

About The Author

इन्हें भी पढ़े