जिसे मुर्दा समझकर कर दिया अंतिम संस्कार… वही शख्स रात में जिंदा मिला! आखिर चिता पर जला कौन?

चंदन जायसवाल कसडोल

हैरान कर देने वाला मामला: अंतिम संस्कार और दशगात्र की रस्म के बाद अचानक सामने आया मोतीलाल, गांव में मचा हड़कंप जिस व्यक्ति को परिवार और गांव ने मृत मान लिया था, जिसका अंतिम संस्कार तक कर दिया गया और दशगात्र की रस्म भी पूरी हो गई—वही व्यक्ति अचानक रात के अंधेरे में गांव के सामने जिंदा दिखाई दिया। घटना सामने आते ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।मामला मोतीलाल से जुड़ा बताया जा रहा है। परिजनों और ग्रामीणों ने मोतीलाल को मृत मानकर उसका अंतिम संस्कार कर दिया था। इसके बाद दशगात्र की रस्म भी पूरी कर ली गई। लेकिन कुछ समय बाद जब मोतीलाल अचानक ग्रामीणों के सामने जिंदा खड़ा नजर आया, तो लोगों के होश उड़ गए।

ग्रामीणों के बीच सबसे बड़ा सवाल यही है कि जब मोतीलाल जिंदा है, तो आखिर अंतिम संस्कार किसका किया गया था?क्या शव की पहचान करने में बड़ी चूक हुई? क्या किसी दूसरे व्यक्ति के शव को मोतीलाल समझ लिया गया? या फिर इस पूरे मामले के पीछे कोई और रहस्य है?फिलहाल यह पूरा घटनाक्रम इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है। मामले की वास्तविक सच्चाई जांच के बाद ही सामने आ सकेगी।

About The Author

इन्हें भी पढ़े