जर्जर स्कूल भवन में पढ़ाई करने को विवश बच्चे आंगनबाड़ी भवन में चलता है स्कूल

चंदन जायसवाल कसडोल

विकासखंड अंतर्गत वनांचल क्षेत्र स्थित ग्राम पंचायत भिंभौरी के आश्रित गाँव नवाडीह स्थित शासकीय प्राथमिक विद्यालय की हालत बदतर हो चुकी है छतों से सीमेंट की टुकड़े अचानक गिर पड़ते है, छत में लगा लोहे का रॉड भी दिख रहा है कि यहां छात्राओ का पढ़ाई कम, जान का जोखिम ज्यादा दिखता है स्कूल का भवन पूरी तरह जर्जर हो चुका है, स्कूल खुलने के 2 माह बाद भी जिला प्रशासन की नींद अब तक नहीं टूटी है।

आपको बता दे कि ग्राम पंचायत भिंभौरी के आश्रित गाँव नवाडीह में स्थित शासकीय प्राथमिक स्कूल में पहली से पांचवीं कक्षा तक कुल 5 कक्षाएं संचालित होती हैं, लेकिन स्कूल भवन की जर्जर छत के नीचे बैठकर छात्राए पढ़ने को मजबूर हैं, छात्राओं को न बैठने की पर्याप्त जगह है, न पढ़ने का माहौल,, बाकी कमरों की छतें टूट चुकी हैं, दीवार से छड़ स्पष्ट दिख रहा है जो कि कभी भी बड़ा घटना हो सकता है और अभी बरसात में छत से पानी सीपेज होता है ऐसे में छात्राओं का पढ़ना मुश्किल हो गया है। साथ ही शौचालय की स्थिति भी खराब है। मजबूरीवश आंगनबाड़ी भवन में कक्षा संचालित की जाती है।

ग्रामवासियो और अभिभावकों में आक्रोश, बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंता

अभिभावकों का कहना है कि अपने बच्चों को स्कूल भेजने से डरते हैं, हर दिन लगता है कि कहीं कोई हादसा न हो जाए, स्कूल के प्रधान पाठक मनोज ध्रुव ने बताया कि इस विषय में कई बार हम लोग शिक्षा विभाग और उच्च अधिकारियों से शिकायत कर चुके है, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है,,न हीं हमारे इस स्कूल पर कोई अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे है। शिक्षको के साथ अभिभावकों का मांग हैं कि जल्द से जल्द नया भवन बनाया जाए या स्कूल को किसी सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट किया जाए जिससे छात्र छात्राओं को बेहतर शिक्षा हम दे सके।

About The Author

इन्हें भी पढ़े