स्वामी आत्मानंद स्कूल कसडोल में शाला विकास समिति का चुनाव37 वोट से अजय साहू बने अध्यक्ष,18 वोट से कमल श्रीवास उपाध्यक्ष निर्वाचित हुए
चंदन जायसवाल
कसडोल। स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय कसडोल में शाला विकास समिति के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष का निर्वाचन संपन्न हुआ। निर्वाचन में अजय साहू ने 37 वोट प्राप्त कर अध्यक्ष पद पर जीत दर्ज की।अजय साहू वर्तमान में नगर पंचायत कसडोल के सभापति के रूप में भी जिम्मेदारी निभा रहे हैं।
वहीं कमल श्रीवास ने 18 वोट प्राप्त कर उपाध्यक्ष पद पर जीत हासिल की।निर्वाचन परिणाम सामने आने के बाद समर्थकों एवं शुभचिंतकों ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष अजय साहू और उपाध्यक्ष कमल श्रीवास को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
शाला विकास समिति के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों से विद्यालय के विकास, विद्यार्थियों की सुविधाओं में विस्तार और बेहतर शैक्षणिक वातावरण बनाने की दिशा में सक्रिय भूमिका निभाने की उम्मीद जताई जा रही है।
About The Author

