पोरा तिहार पर नंगमथ कार्यक्रम वार्ड क्रमांक 9 एवं 10 में सर्प दिखाकर लोगों का किया जा रहा मनोरंजन
चंदन जायसवाल
कसडोल। नगर में पोरा तिहार के अवसर पर वार्ड क्रमांक 9 एवं 10 में नंगमथ कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम में सर्पों का प्रदर्शन कर लोगों का मनोरंजन किया जा रहा है। इसे देखने के लिए बड़ी संख्या में नगरवासी और बच्चे पहुंच रहे हैं।
पोरा तिहार छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति और परंपराओं से जुड़ा प्रमुख पर्व है। त्योहार के मौके पर नगर में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है, जिससे उत्सव का माहौल बना हुआ है। नंगमथ कार्यक्रम में अलग-अलग प्रकार के सर्पों को लोगों के सामने दिखाया जा रहा है। सर्पों को करीब से देखकर लोगों में उत्सुकता और रोमांच देखने को मिल रहा है। बच्चों में कार्यक्रम को लेकर खासा उत्साह नजर आया। आयोजकों का कहना है कि इस तरह के कार्यक्रमों का उद्देश्य लोगों का मनोरंजन करने के साथ-साथ सर्पों के प्रति जागरूकता पैदा करना भी है। वहीं, स्थानीय लोगों ने पोरा तिहार के अवसर पर इस तरह के आयोजन को आकर्षण का केंद्र बताया।
सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सर्पों से उचित दूरी बनाए रखने और प्रशिक्षित व्यक्ति की निगरानी में ही प्रदर्शन कराने की अपील भी की गई है।
About The Author

