संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की 650 जयंती पर निकली भव्य कलश यात्रा
चंदन जायसवाल
कसडोल—भाजपा मंडल कसडोल के नेतृत्व में 13 सितंबर रविवार को ग्राम असनींद में संत शिरोमणि गुरु रविदास जी के 650वें प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में भव्य कलश यात्रा और समरसता सभा का आयोजन किया गया।कार्यक्रम की शुरुआत में सामाजिक बंधुओं व अतिथियों ने संत शिरोमणि गुरु रविदास जी, भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर और भगवान गौतम बुद्ध के छायाचित्र पर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इसके बाद माताएं-बहनें सिर पर पावन कलश धारण कर यात्रा में शामिल हुईं। संत शिरोमणि गुरु रविदास जी के तैलचित्र को कलश यात्रा के साथ सम्मानपूर्वक लेकर पूरे गांव की गलियों का भ्रमण किया गया जहाँ ग्रामीणों ने जगह-जगह आरती उतारकर स्वागत किया।सभा को संबोधित करते हुए अजा. जिला अध्यक्ष रामचंद्र ध्रुव और कसडोल मंडल अध्यक्ष डॉ. सुदीप मानिकपुरी ने गुरु रविदास जी की महिमा और उनकी अमर वाणी पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि गुरु जी ने समाज से भेदभाव मिटाकर मानवता और भाईचारे का जो संदेश दिया वह आज भी प्रासंगिक है।इस गरिमामय अवसर पर मुख्य रूप से मंडल अध्यक्ष डॉ.सुदीप मानिकपुरी, अजा.जिला अध्यक्ष रामचंद्र ध्रुव,सरपंच संतोष ध्रुव, श्रीमती सरिता जायसवाल, गणेश शंकर साहू,दिलहरण जायसवाल,सरपंच प्रतिनिधि निर्मल कमलवंशी, मेहर समाज के अध्यक्ष दिलहरण मिरी,रामगोपाल मिरी,जीवन लाल रात्रे,गिरिचंद सोनवानी, शीलकंठ मिरी,राजेंद्र रात्रे, मनमोहन मिरी,बुधराम मिरी, शंकर मिरी,रामलाल मिरी, नरेंद्र अजगले, रामकुमार रात्रे सहित बड़ी संख्या में समाजजन एवं ग्रामवासी मौजूद रहे।
About The Author

