स्वामी आत्मानंद शासकीय विद्यालय, कसडोल में शाला विकास समिति की प्रथम बैठक का आयोजन

चंदन जायसवाल कसडोल,,

आज स्वामी आत्मानंद शाला विकास समिति द्वारा प्रथम बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में शाला विकास समिति के संरक्षक एवं नगर पंचायत अध्यक्ष श्री नागेश्वर साहू , शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष एवं सभापति नप.श्री अजय कुमार साहू जी, उपाध्यक्ष श्री कमल श्रीवास एवं समिति के वरिष्ठ शिक्षक श्री के आर कैवर्त्य मनीष साहू , प्रेम रघुबहरा, निर्मल कुमार, कृष्ण साहू, सावित्री साहू, खुशी खूंटे, गोमती साहू,प्रकाश दास सहित प्रबंधन समिति के अन्य सम्माननीय सदस्य उपस्थित रहे।साथ ही विद्यालय परिवार की ओर से प्राचार्य श्री विशेराम मंडलेश्वर सर सहित समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं की गरिमामयी उपस्थिति रही।बैठक में विद्यालय के विकास, विद्यार्थियों की शिक्षा एवं विद्यालय की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने से संबंधित महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई।विद्यालय के सर्वांगीण विकास एवं बेहतर शिक्षा के लिए सभी का सहयोग और सहभागिता सराहनीय है।

 

 

About The Author

इन्हें भी पढ़े