आदर्श ग्राम कोट (क) में धूमधाम से हुआ गणेश और विश्वकर्मा भगवान का विसर्जन
चंदन जायसवाल कसडोल समीप,आदर्श ग्राम कोट (क) में गणेश चतुर्थी और विश्वकर्मा पूजा के पावन अवसर पर स्थापित भगवान गणेश और भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमाओं का विसर्जन अत्यंत हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ किया गया। 25 सितंबर, शुक्रवार के इस धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजन में पूरे क्षेत्र के श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। डीजे की धुन पर झूमे भक्तगण विसर्जन यात्रा के दौरान गाजे-बाजे और डीजे की गूंज से पूरा गांव भक्तिमय हो गया। शुक्रवार के दिन डीजे की धार्मिक धुनों और भजनों पर युवा, बुजुर्ग और महिलाएं थिरकते नजर आए। “गणपति बाप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ” और “जय भगवान विश्वकर्मा” के जयकारों से पूरा वातावरण गूंज उठा। नम आंखों से दी विदाई श्रद्धालुओं ने पूरे विधि-विधान और मंत्रोच्चारण के साथ भगवान गणेश और देव शिल्पी भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना की। इसके बाद नम आंखों और भारी मन से भगवान को अगले वर्ष फिर आने का आमंत्रण देते हुए विसर्जन स्थल की ओर शोभायात्रा निकाली गई।
सुरक्षा और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए स्थानीय ग्राम के जनप्रतिनिधि और आयोजन समिति के सदस्यों ने विशेष सहयोग प्रदान किया, जिससे यह भव्य आयोजन पूरी तरह शांतिपूर्ण और सफल रहा।
About The Author

