कँवर यूथ क्लब लवनराज द्वारा करमडार (करमा )त्यौहार ग्राम पंचायत टेमरी के नारायणपुर धाम मे मनाया गया

चंदन जायसवाल कसडोल,

भादो एकादशी के पावन अवसर पर प्रकृति के महापर्व करमडार पूजा करमा तिहार को आदिवासी कंवर समाज लवनराज के द्वारा महानदी के पावन तट पर स्थित ग्राम नारायणपुर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया । लवनराज कंवर यूथ क्लब के अगुवाई में करमडार अर्थात करम पेड़ के डाली को सेवा अर्जी देकर पारंपरिक वाद्य , लोकगीत के साथ स्वागत करके स्थापना किया गया। प्रकृति के आराध्य करम देव को आदिवासी परंपरा के अनुसार पूजा आरती किया गया। करमा तिहार आदिवासियों का प्रमुख त्यौहार है। समाज के युवक और युवतियों ने पारंपरिक वेशभूषा में करमा गीत के साथ करमा नृत्य किया। जिसमें रात भर जागरण करके प्रकृति, समाज , प्रेम और करमा देवता का गुणगान कर सांस्कृतिक एकता का परिचय दिया। प्रकृति पर्व करमडार , करमा तिहार को आदिवासी समाज के द्वारा भाई-बहन के प्रति अटूट प्रेम , उनके दीर्घायु जीवन और अच्छे फसल की कामना के उद्देश्य से मनाया जाता है।

 

इस अवसर पर प्रदेश महासचिव शिव कुमार कंवर , केंद्रीय महासभा अध्यक्ष लक्ष्मण प्रसाद पैकरा , केंद्रीय महासचिव हुकुम सिंह पैकरा , जनपद सभापति मोरध्वज पैकरा , प्रदेश सचिव श्रीराम मरकाम, केंद्रीय कोषाध्यक्ष सुरेश कुमार पैकरा , केंद्रीय संयोजक मोतीलाल पैकरा , जिला उपाध्यक्ष चंद्रभानु पैकरा , कार्यकारिणी कमल नारायण पैकरा , जिला अध्यक्ष खेदु सिंह कंवर , कर्मचारी अध्यक्ष जयलाल पैकरा प्रधान पाठक , कृषि अधिकारी धनेश्वर साय , महिला प्रदेश कार्यकारिणी श्रीमती उत्तरा पैकरा , सरपंच श्रीमती लक्ष्मी पैकरा , महिला सचिव श्रीमती अनीता पैकरा , युवा प्रदेश कार्यकारिणी दुलार सिंह पैकरा सरपंच , राजेंद्र सिंह पैकरा शिक्षक , सरपंच प्रतिनिधि सुनील कुमार पैकरा , गौकरण पैकरा शिक्षक, बृज दीवान शिक्षक , लग्नू पैकरा शिक्षक , मनोज पैकरा शिक्षक, नारद पैकरा शिक्षक , डॉ राधेश्याम पैकरा , परमानंद पैकरा प्राचार्य , कंवर यूथ क्लब के ऐश्वर्या ,कुलदीप, अरुण, शकुंतला , यशवंत , महिला पुरुष कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन पद्मभूषण सिंह पैकरा के द्वारा किया गया। दुलार सिंह पैकरा ने आभार एवं धन्यवाद ज्ञापित किया ।

About The Author

इन्हें भी पढ़े